Search

अतीक अहमद-अशरफ हत्‍याकांड : योगी सरकार ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी, मायावती ने कहा, सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान ले

Lucknow : खबर है कि अतीक अहमद और अशरफ हत्‍याकांड में यूपी सरकार ने केंद्रीय गृहमंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेज दी है. जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय प्रसाद और यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के बीच हुई बैठक के बाद रिपोर्ट गृहमंत्रालय को प्रेषित की गयी है. सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने योगी सरकार से इस हत्‍याकांड की रिपोर्ट तलब की थी. हालांकि इस रिपोर्ट में क्‍या लिखा गया है, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आयी है. इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/atiq-ahmed-murder-case-priyanka-said-it-is-not-right-to-play-with-the-rule-of-law-for-political-purposes/">अतीक

अहमद हत्याकांड : प्रियंका ने कहा, सियासी मकसद से कानून के राज से खिलवाड़ करना सही नहीं

अखिलेश यादव के बाद अब मायावती ने भी योगी सरकार पर हल्ला बोल दिया है

प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्‍या के बाद यूपी की राजनीति गरमा गयी है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बाद अब मायावती ने भी योगी सरकार पर हल्ला बोल दिया है. आज रविवार सुबह मायावती ने लगातार दो ट्वीट कर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया. कहा कि गुजरात जेल से अतीक अहमद व बरेली जेल से लाये गये उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में कल रात पुलिस हिरासत में ही खुलेआम गोली मारकर हुई हत्या, उमेश पाल जघन्य हत्याकांड की तरह ही, यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था व उसकी कार्यप्रणाली पर अनेकों गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है. इसे भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/government-is-running-on-gun-power-in-up-owaisi-attacked-yogi-and-bjp-demanded-resignation-from-cm/">योगी

और बीजेपी पर हमलावर हुए ओवैसी, कहा- यूपी में बंदूक के दम पर चल रही है सरकार, सीएम दे इस्तीफा
देश भर में चर्चित इस अति-गंभीर व अति-चिंतनीय घटना का सुप्रीम कोर्ट अगर स्वयं ही संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे तो बेहतर. वैसे भी उत्तर प्रदेश में कानून द्वारा कानून के राज के बजाय, अब इसका एनकाउंटर प्रदेश बन जाना कितना उचित? सोचने की बात है [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp