Search

 
 
 

अतीक अहमद की कहानी अभी खतम नहीं हुई, उसके कार्यालय से पुलिस को खून से सना दुपट्टा, चाकू, जगह-जगह खून के धब्बे मिले

 
Lucknow : माफिया अतीक अहमद की कहानी अभी खतम नहीं हुई है. नयी खबर यह है कि पुलिस को उसके कार्यालय से खून के धब्बे और एक चाकू मिले हैं. जानकारी के अनुसार प्रयागराज के चकिया स्थित अतीक अहमद के कार्यालय में पुलिस को जगह-जगह खून के धब्बे मिले. खून से सना दुपट्टा और एक चाकू भी मिला. सीढ़ियों और वहां मौजूद कपड़ों पर भी खून के धब्बे मिले . प्रयागराज पुलिस आज अतीक अहमद के कार्यालय की तलाशी लेने वहां पहुंची थी       नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अतीक अहमद  यहीं से अपराधों को अंजाम दे रहा था

कुछ साल पहले यानी 2017 में अतीक के चकिया स्थित इसी कार्यालय पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर कार्र्वाई की थी. हालांकि उसके बाद कार्यालय किसी काम का नहीं रह गया था. लेकिन सूत्रों के अनुसार अतीक यहीं से अपना गैंग चलाते हुए अपराधों को अंजाम दे रहा था. बता दें कि उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने इसी कार्यालय में छापा मार कर 72 लाख कैश के साथ 10 हथियार, 112 कारतूस सहित छह मोबाइल बरामद किये थे.

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पुलिस के हाथ नहीं लग पायी है

खबर है कि पुलिस ने उमेश पाल की रेकी करने वाले अतीक अहमद के मुंशी, ड्राइवर सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कार्यालय से लाखों रुपये और भारी संख्या में हथियार बरामद किये थे. इसी क्रम में आज पुलिस को यहां जगह-जगह खून के धब्बे, खून से सना दुपट्टा, एक चाकू मिला. उमेश पाल हत्याकांड के लगभग दो माह बाद भी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पुलिस के हाथ नहीं लग पायी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही