Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अतीक-अशरफ हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, यूपी के 183 एनकाउंटरों की भी पूर्व जज से जांच कराने की मांग

NewDelhi : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या किये जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी है. खबर है कि सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने याचिका दाखिल कर पूरे मामले की पूर्व जज की निगरानी में जांच की गुहार लगाई है. साथ ही याचिका में 2017 से लेकर अब तक यूपी में किये गये 183 एनकाउंटर की भी जांच कराने की मांग रखी गयी है. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-school-recruitment-scam-cbi-arrests-trinamool-mla-jeevan-krishna-saha/">पश्चिम

बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला :  तृणमूल विधायक जीवन कृष्ण साहा को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति का गठन कर जांच कराई जाये

विशाल तिवारी मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति का गठन कर जांच कराई जाये. याचिका के अनुसार 2020 में कानपुर के बिकरू हत्याकांड के बाद विकास दुबे और उसके सहयोगियों का एनकाउंटर पुलिस ने कर दिया था. इस मामले में भी सीबीआई जांच कराने की मांग की गयी है. याचिकाकर्ता के अनुसार ने उनकी जनहित याचिका कानून के शासन के उल्लंघन और पुलिस की बर्बरता के खिलाफ है. बता दें कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को शनिवार को उस समय हमलावरों ने मार डाला, जब वह पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-17-apr-2023-jharkhand-news-updates/">सुबह

की न्यूज डायरी।।17 APR।।‘झारखंड में दुशासन की सरकार’।।बंदी पर अडिग छात्र संगठन।।17 जिले कोरोना की चपेट में।।केजरीवाल से CBI ने की 9 घंटे पूछताछ।।अतीक,अशरफ सुपुर्द-ए-खाक।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

बेटे के दफनाने  के दिन ही अतीक -अशरफ की हत्या की गयी

यूपी पुलिस ने 13 अप्रैल को अतीक के बेटे असद और एक शूटर मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर कर दिया था. दोनों को शनिवार को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया. 12 घंटे भी नहीं बीते थे कि शनिवार रात अतीक और उसके भाई अशरफ की भी गोली मार कर हत्या कर दी गयी. रविवार देर रात पुलिस की सुरक्षा के बीच अतीक और अशरफ को भी इसी कब्रिस्तान में दफनाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही