Search

 
 
 

धनबाद में आतंक का पर्याय बने प्रिंस खान गिरोह के शूटर अफजल को ATS ने किया अरेस्ट

 
Ranchi: धनबाद में सक्रिय प्रिंस खान गिरोह का शूटर अफजल अंसारी गिरफ्तार हुआ है. मंगलवार को झारखंड एटीएस ने पलामू और धनबाद पुलिस के सहयोग से अफजल को पलामू से गिरफ्तार किया. अफजल मूल रूप से पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

इसे पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-brain-temporal-lobe-was-damaged-due-bullet-injury-rims-doctors-saved-life-by-performing-complex-surgery/">रांची

: गोली लगने से ब्रेन टेंपोरेल लोब हुआ डैमेज, जटिल सर्जरी कर रिम्स के डॉक्टरों ने बचायी जान

धनबाद में बमबारी और गोलीबारी की घटना में था शामिल

धनबाद जिले में बीते एक जून को तोपचांची थाना क्षेत्र के शान-ए-पंजाब होटल पर बमबारी की घटना हुई थी. इसके अलावा बीते दस जुलाई को गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के बिहारी लाल चौधरी के शॉपिंग कॉम्पलेक्स पर फायरिंग की घटना में हुई थी, इन दोनों में अफजल शामिल था. दोनों घटनाओं को अंजाम देने के लिए अफजल अंसारी को प्रिंस खान ने 3.5 लाख रुपये दिये थे. अफजल को पलामू जिले के मनातू थाना कांड संख्या- 45 / 2016 में पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई गई है. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-25-july-2023-jharkhand-news-updates-2/">शाम

की न्यूज डायरी।।25 JULY।।जानें हेमंत कैबिनेट के फैसले।।गैंगस्टर्स पर बड़ी कार्रवाई, ATS ने 11 को उठाया।।पलामू में साहब भी बिना टिकट।।बिहारः सम्राट की डिग्री फर्जी- जदयू।।मणिपुर हिंसा पर देश को विश्वास में लें पीएम-खड़गे।।समेत कई अहम खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही