Search

 
 
 

50 लाख बरामदगी मामले में विकास तिवारी गिरोह के बजरंग ठाकुर को अब एटीएस ने किया गिरफ्तार

 
 Ranchi :  पटना रेलवे स्टेशन से 10 अगस्त को 50 लाख रुपये बरामद हुए थे. इस मामले में एटीएस की टीम ने कार्रवाई करते हुए विकास तिवारी गिरोह के बजरंग ठाकुर को गिरफ्तार किया है. बजरंग रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित जयनगर का रहने वाला है.  झारखंड के कई जिलों में विकास तिवारी गिरोह के द्वारा कोयला कारोबारी समेत अन्य कारोबारियों को हत्या की धमकी देकर भारी मात्रा में रंगदारी वसूली जाती है.

बजरंग रांची-पटना वंदे भारत से उतरने के बाद 50 लाख कैश के साथ पकड़ा गया था

आरपीएफ ने 10 अगस्त की रात पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हैंडलर बजरंग कुमार ठाकुर को रांची-पटना वंदे भारत से उतरने के बाद लाल रंग के ट्रॉली बैग में रखे 50 लाख कैश के साथ पकड़ा था. पूछताछ में ही उसने बताया था कि रकम पवन ठाकुर की है. पटना पहुंचने के बाद पवन या उसका कोई आदमी फोन करता कि इसे कहां पहुंचाना है. पवन और बजरंग दोनों झारखंड के रामगढ़ के हैं. इधर आयकर की टीम ने बजरंग से पूछताछ की थी. उसके पास से मिले तीन मोबाइल की सीडीआर भी देखी गयी थी. जिसके बाद मामले की जांच के लिए एटीएस की टीम पटना गयी थी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही