Search

 
 
 

रांची, रामगढ़ व हजारीबाग में सक्रिय पांडे गिरोह का 25 हजार के इनामी अपराधी गोविंद राय को ATS ने दबोचा

 
Ranchi : रांची, रामगढ़ और हजारीबाग में सक्रिय पांडे गिरोह के अपराधी गोविंद राय को एटीएस ने गिरफ्तार किया है. एसपी ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ओडिशा से गोविंद राय को गिरफ्तार किया है. गोविंद इतना खतरनाक अपराधी है कि उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है. इसके खिलाफ कुल सात मामले दर्ज हैं. गोविंद से एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है, जल्दी ही एटीएस के एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे. इसे भी पढ़ें -मुख्य">https://lagatar.in/chief-election-commissioner-rajiv-kumar-got-z-category-vip-security/">मुख्य

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा

लंबे समय चल रहा था फरार

गोविंद पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. गोविंद की तलाश हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो के साथ-साथ कई जिलों की पुलिस कर रही थी. इसी दौरान एटीएस को सूचना मिली कि गोविंद ओडिशा में छिपकर रह रहा है. जिसके बाद एटीएस की टीम पिछले कई दिनों से गोविंद के पीछे लगी हुई थी. सटीक सूचना के आधार पर गोविंद को उस समय एटीएस की टीम ने पकड़ लिया, जब वह मोबाइल खरीदने के लिए बाहर निकला था.

गोविंद कर रहा था पांडे गिरोह का संचालन

पांडेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी के जेल जाने के बाद गोविंद ही गैंग को संचालित कर रहा था. गोविंद आदतन अपराधी है. रामगढ़ के रहने वाले गोविंद राय पर रामगढ़, बोकारो सहित कई जिलों में हत्या के मामले भी दर्ज हैं. खासकर रामगढ़ के पतरातू और उसके आसपास के कोयला क्षेत्र में गोविंद राय का ज्यादा ही आतंक था. इसे भी पढ़ें -EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-general-deed-of-cnt-nature-land-occupied-by-former-cm-found-from-saddam-the-mastermind-of-making-fake-deed/">EXCLUSIVE:

फर्जी डीड बनाने के मास्टर माइंड सद्दाम के पास से मिली पूर्व CM के कब्जे वाली CNT नेचर भूमि की बनी जेनरल डीड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही