Search

 
 
 

अमन साहू गिरोह के राहुल दुबे को ATS ने रामगढ़ से किया गिरफ्तार

 
Ranchi :  झारखंड एटीएस ने अमन साहू गिरोह के राहुल दुबे को रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ऋषभ कुमार झा के निर्देश पर एटीएस की टीम ने यब कार्रवाई की है. इससे पहले नौ अक्टूबर 2021 में चतरा पुलिस ने राहुल दुबे को रांची से गिरफ्तार किया था. रांची पुलिस की जांच में राहुल दुबे का नाम भारत माला सड़क निर्माण करा रही कंपनी से रंगदारी मांगने में भी आया है. इस मामले में रांची पुलिस ने प्रमोद सिंह और अमजद को गिरफ्तार कर चुकी है.

पूछताछ में प्रमोद सिंह ने किये थे कई खुलासे

प्रमोद सिंह ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि लेवी के पैसे लाने के लिए चंदन साव के बड़े भाई टिंकू साव और अमन साव के छोटे भाई आकाश साहु ने रिवाल्वर, गोली और मोबाइल देकर उसको और अमजद को भेजा था. प्रमोद के अनुसार, टिंकू साव ने उसको कहा था कि पैसे लाकर मुझे देना. बाद में वो और आकाश साहु आपस में बंटवारा कर लेंगे. बताया कि टिंकू साव ने यह भी आदेश दिया गया था कि यदि कंपनी पचास लाख देने में आना-कानी या बहानाबाजी करेगी तो उसी समय कंपनी के पदाधिकारी व कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर देना है. बताया कि टिंकू साव के आदेश के बाद घटना के दिन वो और अमजद दोनों गाड़ी में बैठकर भारतमाला की तरफ आ रहे थे. दूसरी सफेद रंग के स्वीफ्ट कार में राजा अंसारी, राहुल दुबे और जगत साडु उर्फ लक्की बैठा था. सभी पुलिस की गतिविधि की रेकी कर रहे थे और कंपनी से पचास लाख लेवी लेने वाले में वे भी शामिल थे. बताया कि जब वो और अमजद पकड़े गये तो सभी अपनी गाड़ी से भाग गये.

शिवपुर साइडिंग में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था राहुल दुबे

बीते 28 दिसंबर 2019 को अमन साहू और सुजीत सिन्हा गिरोह ने टंडवा थाना क्षेत्र स्थित शिवपुर रेलवे साइडिंग में गोलीबारी की थी. इस गोलीबारी में मां अंबे कंपनी के दो कर्मचारी को गोली लगी थी. वहीं इस गोलीबारी में पेलोडर चालक मो इजराइल की मौत हो गयी थी. जबकि एक घायल हो गया था. इस गोलीबारी की घटना में राहुल दुबे भी शामिल था. राहुल दुबे के खिलाफ टंडवा थाना में दो और रांची के खलारी और धुर्वा थाना में एक-एक मामले दर्ज हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही