Search

अमन साहू गिरोह के शार्प शूटर चंदन समेत तीन अपराधियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार,हथियार बरामद

Ranchi: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने और कारोबारियों को धमकी देने वाले अमन साहू गिरोह का शार्प शूटर चंदन साव समेत तीन अपराधियों को झारखंड एटीएस ने गिरफ्तार किया है. एटीएस एसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर डीएसपी नीरज कुमार और आशुतोष सत्यम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष टीम ने रांची और रामगढ़ जिले की पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए अमन साहू गिरोह के शार्प शूटर रामगढ़ जिले के पतरातू के रहने वाला चंदन साव, वारिस अंसारी और रामगढ़ जिला के कुजू के रहने वाले सोनू कुमार को गिरफ्तार किया. चंदन साव और सोनू कुमार को रांची के ओरमांझी से गिरफ्तार किया गया,जबकि वारिश अंसारी को रामगढ़ के पतरातू से गिरफ्तार किया गया. इनके पास से पुलिस ने एक रिवाल्वर, एक देसी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद किया है.गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को एटीएस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभात शर्मा की अदालत में प्रस्तुत किया गया. जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपियों की ओर से अधिवक्ता बीरेन्द्र प्रताप ने पैरवी की. [caption id="attachment_703790" align="alignnone" width="576"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/FFF.jpg"

alt="" width="576" height="1280" /> तस्वीर- गिरफ्तार अपराधियों के पास से बरामद हथियार[/caption]

झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था चंदन साव

अमन साहू के निर्देश पर चंदन साव गोलीबारी और हत्या की घटना को अंजाम देता था. वर्तमान में वह झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बन गया था. पुलिस मुख्यालय द्वारा चंदन साव की गिरफ्तारी के लिए झारखंड एटीएस को जिम्मा दिया गया था. रांची और रामगढ़ जिले में स्थानीय पुलिस के सहयोग से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान रांची के ओरमांझी और रामगढ़ जिले के पतरातू से अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

रित्विक कोल कंपनी के अधिकारी की हत्या और रंजीत गुप्ता को गोली मारने की घटना में था शामिल

अमन साहू गिरोह का शार्प शूटर चंदन बीते नौ मई को हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में ऋत्विक कोल कंपनी के पदाधिकारी शरत बाबू और बीते सात जुलाई को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारने में शामिल था. गिरफ्तार तीनों अपराधी जेल में बंद अमन साहू के नाम पर कोल कंपनियों के अधिकारियों और अन्य व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर उनसे मोटी रंगदारी वसूलने का काम करते थे.

छापेमारी के दौरान हुई मुठभेड़

छापेमारी अभियान के दौरान बीते 17 जुलाई को रात के करीब 8:00 बजे रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र  में अमन साहू गिरोह के साथ एटीएस टीम की मुठभेड़ हुई. जिसमें एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और उनकी टीम के दरोगा सोनू साहू घायल हो गए, जिनका इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है.

एटीएस की कार्रवाई जारी रहेगी

एटीएस के एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि राज्य में सक्रिय संगठित अपराधियों के खिलाफ एटीएस की कार्रवाई पूरे बल से जारी रहेगी. संगठित अपराध में शामिल किसी भी अपराधी और उनको शरण देने वालों बख्शा नहीं जाएगा. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//