कोयला कारोबारी पर गोलीबारी और रंगदारी मांगने के मामले में तीनों अपराधी शामिल Ranchi : कोयला कारोबारी सिद्धांत बाउरी पर गोलीबारी और रंगदारी मांगने वाले अमन साहू गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार हुए हैं. एसीएस की टीम ने रामगढ़ जिले के पतरातू से तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी की है. इनके पास से दो पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में विकास कुमार, गुलशन कुमार और महताब आलम का नाम शामिल हैं.
अमन साहू गिरोह के तीन अपराधियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद
Last Updated: May 04, 2024 12:00 AM (IST)