Search

 
 
 

डीएसपी और दारोगा पर गोलीबारी करने वाले बॉबी साव समेत दो अपराधी को एटीएस ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi : रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने डीएसपी नीरज कुमार और दारोगा सोनू साव को गोली मारकर घायल कर दिया था. एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर एटीएस की टीम ने लोहरदगा और रामगढ़ पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए अपराधी अमन साहू गिरोह के शूटर सिद्धार्थ कुमार उर्फ बॉबी साव को लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के भौरों से गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरी ओर एटीएस की टीम ने रामगढ़ पुलिस के सहयोग से छापेमारी करते हुए राजन कुमार को पतरातू थाना क्षेत्र के ग्राम टेरपा, आजाद टोला बजरंगबली के मंदिर के पास से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पिस्टल और गोली बरामद की गयी है. 

कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारने में शामिल था बॉबी

बॉबी साव रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी रंजीत कुमार गुप्ता को गोली मारने की घटना में शामिल था. इसके अलावा डीएसपी और दारोगा को गोली मारने का मुख्य आरोपी भी है. दोनों अपराधी अमन साहू के नाम पर कोल कंपनियों के अधिकारियों तथा अन्य व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी के रूप में उनसे मोटी रकम वसूलने का काम करते थे.
इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-directs-to-make-vcs-of-all-state-universities-defendants/">हाईकोर्ट

से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के वीसी को प्रतिवादी बनाने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही