Search

 
 
 

अमन साहू गिरोह के वीडियो पोस्ट पर एटीएस रख रही नजरः डीजीपी

 
Ranchi: जेल में बंद रहने के बाद भी अमन साहू गिरोह का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर अमन साहू गिरोह ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. गिरोह ने सोशल मीडिया पर हथियार के जखीरे के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था. यह वीडियो अमन साहू नाम के फेसबुक अकाउंट से अपलोड किया गया था. इस मामले को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि इस संबंध में मलेशिया से सुनील मीना उर्फ ​​मयंक सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है. यह पोस्ट मूल रूप से अमन साहू के भाई आकाश साहू की एनआईए द्वारा गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड पर लिए जाने के बाद किया गया है. हम पोस्ट का पता लगा रहे हैं. एटीएस इस पर बारीकी से नज़र रख रही है.

झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस को खुली चुनौती दी गयी है

इस वीडियो के जरिये झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस को खुली चुनौती दी गयी है. वीडियो में कहा गया है कि जेल में बंद मेरे किसी आदमी को कुछ हुआ तो इसका जिम्मेवार पुलिस खुद होगी और इसका अंजाम बुरा होगा. बता दें कि अमन साहू वर्तमान में चाईबासा जेल में बंद है. अमन साहू गैंग के सुनील मीणा को गिरफ्तार करना झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले घडसाना के नयी मंडी का रहने वाला है. सुनील, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में भी रह चुका है. वर्क वीजा पर भारत से मलेशिया गया सुनील कुआलालंपुर में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिये लॉरेंस के संपर्क में आया और मलेशिया से ही अपराध की दुनिया में अपनी जड़ें जमाने लगा. वह लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में हत्या, रंगदारी वसूली, फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा. इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-governor-met-amit-shah-discussion-in-political-circles-presidents-rule/">पश्चिम

बंगाल के राज्यपाल अमित शाह से मिले, राजनीतिक गलियारों में चर्चा… लगेगा राष्ट्रपति शासन !
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही