Search

 
 
 

लोहरदगा: एटीएस ने कौआखाप में मारा छापा, आरोपी फरार

 
Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा समेत कई जिलों में गुरुवार को अहले सुबह एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) टीम की ओर से एक साथ छापेमारी की गई. इसी बीच कुड़ू थाना क्षेत्र के कौआखाप गांव में गुरुवार तड़के एटीएस की धमक से क्षेत्र में हलचल मच गया. सुबह करीब 6 बजे कौआखाप गांव पहुंची एटीएस के सब इंस्पेक्टर विशाल पांडेय के नेतृत्व में एटीएस एवं आईबी की संयुक्त टीम ने कौआखाप निवासी इलताफ अंसारी पिता मुस्लिम अंसारी के दो स्थानों पर बने घर को चारों तरफ से घेर लिया. टीम ने करीब पांच घंटे तक छापेमारी की. इसमें दो हथियार और कई संदिग्ध दस्तावेज़ बरामद होने की सूचना है. वहीं एटीएस टीम को आरोपी इलताफ अंसारी घर पर नहीं मिला. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट एक्यूआईएस से संबंध के आधार पर एक झारखंड एटीएस की टीम के द्वारा राजधानी रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़ और गिरिडीह में छापेमारी की गई है. इधर इलताफ के भी तार आतंकी संगठन से जुड़े होने की सूचना मिल रही है.

इलताफ के पिता और भाई दूसरी जगह रहते हैं

कौआखाप निवासी इलताफ गांव में ही अपने पुराने घर में अपनी पत्नी और दो बच्चियों के साथ रहता है. जबकि पिता और भाई नए घर में दूसरे स्थान पर रहते हैं. यहां पर इलताफ के पिता मुस्लिम अंसारी और छोटे भाई से बात करने पर उनलोगों ने बताया कि इलताफ गांव में खेती बाड़ी करता है और मछली पकड़ने का काम किया करता है. इसके अलावा उन्हें उसके किसी और काम की किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है. इलताफ इससे पूर्व किसी भी मामले में आरोपी नहीं रहा है. मिली जानकारी के अनुसार एटीएस इलताफ के बीते एक दशक के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है. ग्रामीणों ने बताया कि बीते चार वर्ष पहले एक दुर्घटना में इलताफ के गर्दन की हड्ड़ी टूट गयी थी. जिसके बाद उसके गर्दन में रॉड लगा हुआ है. जिससे उसकी गर्दन ज़्यादा घूम नहीं पाती है. वो ज़्यादा कहीं आना जाना भी नहीं करता है. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/dgp-anurag-gupta-and-adg-met-cm-invited-to-attend-women-police-conference/">CM

से मिले DGP अनुराग गुप्ता व ADG, महिला पुलिस सम्मेलन में शामिल होने का दिया निमंत्रण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही