Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमन श्रीवास्तव, अमन साहू समेत पांच आपराधिक गिरोह के 109 ठिकानों पर ATS की छापेमारी,10 गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड में संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ झारखंड एटीएस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. पिछले एक सप्ताह के दौरान एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर एटीएस की टीम ने झारखंड के पांच प्रमुख आपराधिक गिरोहों के 109 ठिकानों पर छापेमारी की है. यानी एटीएस की टीम हर दिन आपराधिक गिरोहों के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस दौरान एटीएस की टीम ने अलग-अलग आपराधिक गिरोहों से जुड़े 10 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया. इसके अलावा 36 लोगों को बेल बॉन्ड पर छोड़ा है. (पढ़ें, मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-one-more-accused-arrested-for-making-a-woman-walk-naked-7-arrested-so-far/">मणिपुर

:  महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अबतक 7 पकड़ाये)

इन आपराधिक गिरोहों के ठिकानों पर एटीएस की रेड

  1.  अमन श्रीवास्तव
  2. अमन साहू
  3. अमन सिंह
  4. प्रिंस खान
  5. कालू लामा

इन आपराधिक गिरोहों के दस अपराधी गिरफ्तार

  •  अमन साहू : चंदन साव, बॉबी साव, सोनू कुमार, वारिश अंसारी और राजन कुमार
  • अमन श्रीवास्तव : ऐजाज अंसारी, मिंकु खान
  • कालू लामा : रोहित मुंडा, अभिषेक मल्लिक और शुभम विश्वकर्मा

हथियार-पैसे सहित कई सामान बरामद :

  •  05 पिस्तौल
  •  01 रिवाल्वर
  • 49.83 लाख रूपया
  • 08 राउंड गोली
  • 02 मैगजीन
  • 01 स्कॉर्पियो
  • 02 बाइक
  • 14 मोबाइल फोन

ये हैं झारखंड के आठ बड़े आपराधिक गिरोहों के सरगना :

  • अखिलेश सिंह : दुमका जेल
  • अमन साहू : दुमका जेल
  • अमन सिंह : धनबाद जेल
  •  लवकुश शर्मा : साहेबगंज जेल
  • विकास तिवारी : हजारीबाग जेल
  • अमन श्रीवास्तव : रांची जेल
  • डब्लू सिंह : फरार
  • प्रिंस खान : फरार
इसे भी पढ़ें : संजय">https://lagatar.in/opposition-mps-protested-against-the-suspension-of-sanjay-singh-in-the-parliament-house-premises-overnight/">संजय

सिंह को निलंबित किये जाने के विरोध में रात भर विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में धरना दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही