Ranchi : जेल में बंद अपराधी अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह के घर झारखंड एटीएस की टीम शनिवार को पहुंची. एटीएस की टीम राजस्थान के अनूपगढ़ जिले के मंडी थाना क्षेत्र स्थित घड़साना गांव पहुंची. वहां मयंक सिंह के घर जाकर डुगडुगी बजाई और इश्तेहार चिपकाया. एटीएस का दावा है कि मयंक सिंह का असली नाम सुनील कुमार मीणा है. वह मलेशिया में रहकर झारखंड के कारोबारियों को डरा-धमका कर अवैध उगाही में जुटा है.
अपराधी अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह के घर राजस्थान पहुंची एटीएस, चिपकाया इश्तेहार
Last Updated: Apr 28, 2024 12:00 AM (IST)