Hazaribagh: हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर ने रेंज के सभी पांच जिले के एसपी के साथ रविवार को अपराध समीक्षा बैठक किया. यह बैठक ढाई घंटे से अधिक चली. इस बैठक में हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़ और गिरिडीह के एसपी शामिल हुए. समीक्षा बैठक के दौरान डीआईजी ने जिले के एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि नक्सली और उग्रवादी संगठन के नक्सली कमांडर जिसके खिलाफ एक भी मामला दर्ज हो वैसे कमांडरों के घरों का कुर्की करें. साथी जिले में सक्रिय नक्सली और उग्रवादी संगठनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाएं. किसी भी कीमत पर नक्सली हिंसा की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी. रेंज के संबंधित जिलों में हाल के दिनों में घटी नक्सली घटनाओं की समीक्षा करते हुए उस पर त्वरित करवाई करने का निर्देश दिया.
से भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन और तोपों से हमला, 200 लोगों की मौत की खबर… [wpse_comments_template]
आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई
बैठक के दौरान जिला वार आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई, साथ ही हर जिले में अपराध के स्वरूप के बारे में जानकारी लिया गया. इस दौरान जिले में नक्सली गतिविधि के अलावा संगठित अपराध का स्वरूप, सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह, ड्रग्स व अन्य नशा के कारोबार जैसे अपराध पर गंभीरता से चर्चा हुई. डीआईजी सुनील भास्कर ने निर्देश दिया कि सभी एसपी कोऑर्डिनेशन बनाकर नक्सलियों, संगठित आपराधिक गिरोह और ड्रग्स कारोबार के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाएं. उन्होंने जिला क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ एस-ड्राइव चलाने का निर्देश दिया. इस बैठक में पोक्सो एक्ट के मामले, यौन अपराध, एससी-एसटी मामलों की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच का निर्देश दिया. उन्होंने कोर्ट सुरक्षा की भी समीक्षा की. जहां कोर्ट की व्यापक सुरक्षा के साथ-साथ, सड़क सुरक्षा पर भी गंभीर होने के लिए कहा. उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनका अविलंब निष्पादन का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें - म्यांमार">https://lagatar.in/rohingya-muslims-fleeing-myanmar-attacked-with-drones-and-cannons-news-of-200-deaths/">म्यांमारसे भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन और तोपों से हमला, 200 लोगों की मौत की खबर… [wpse_comments_template]
Leave a Comment