Search

 
 
 

मशीन से गेहूं कटाई करने वाले छत्तीसगढ़ के मजदूर पर हमला, पुलिस की जांच शुरू

मशीन से गेंहू की कटाई करने वाले एक मजदूर के साथ जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है. पीड़ित युवक की पहचान छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र यादव (36) पिता प्रभु यादव के रूप में हुई है. पीड़ित युवक राजेंद्र यादव ने मारपीट की शिकायत महुआडांड़ थाना में की है.
 

Latehar: मशीन से गेंहू की कटाई करने वाले एक मजदूर के साथ जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है. पीड़ित युवक की पहचान छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र यादव (36) पिता प्रभु यादव के रूप में हुई है. पीड़ित युवक राजेंद्र यादव ने मारपीट की शिकायत महुआडांड़ थाना में की है.


लिखित आवेदन के जरिए पीड़ित ने बताया कि वह शनिवार की शाम को महुआडांड़ के परहाटोली गांव में गेहूं कटाई मशीन लिए अपने साथियों के साथ काम करने पहुंचा था. इसी दौरान अचानक मशीन खराब हो गई. उसका एक लोहा टूट गया था. उसे वेल्डिंग कराने वह रविवार सुबह महुआडांड़ के मनोज विश्वकर्मा की दुकान पर गया था.

 


पीड़ित ने आगे बताया कि इसी दौरान 3 बाइक में  सवार 6 लोग वहां पहुंचे. उनमें से एक को वह पहचानता था. वह हनुमान नगर, मेदिनीनगर का नरेंद्र गुप्ताग था. राजेंद्र यादव ने बताया कि उनमें से दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और नरेंद्र गुप्ता) उस पर लोहे की रॉड से वार कर घायल कर दिया. इसके बाद वह बेहोश हो गया. 


मारपीट के दौरान एक शख्स ने उसे बचाने की कोशिश की  तो एक हमलावर ने उसे पकड़ लिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया.  बाद में उसके साथी द्वारा उसे तत्काल महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया. आवेदन मिलने के बाद महुआडांड़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही