Search

एक और वकील पर हमला, बॉन्ड भरवाने गए अधिवक्ता के घर पर पिस्टल से हमला

Vineet Upadhyay Ranchi/ Sahebganj: झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता हेमंत शिकरवार पर हुए हिंसक हमले का आक्रोश अभी थमा नहीं है. इसी बीच साहेबगंज के अधिवक्ता इकबाल को भी हिंसा का शिकार होना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, हथियार से लैस अपराधियों ने अधिवक्ता इक़बाल के घर पर रात में जानलेवा हमला कर दिया. अधिवक्ता इकबाल ने बताया कि उसने दो पक्षों के बीच 2 माह पूर्व एक मामले में सुलह कराया था और दोनों पक्ष को पेपर में बॉन्ड बनाया था. इससे नाराज होकर अंसार और उनके तीन भाइयों ने घर के दरवाजे पर पत्थर से हमला कर दिया. अधिवक्ता ने बताया कि अंसार के साथ सभी पिस्तौल लेकर घर के अंदर घुस गये, जिसके बाद वे किसी तरह भागकर जान बचा पाए. इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल अधिवक्ता के घर पर आकर पूछताछ की है. अधिवक्ता पर हुए हमले के बाद साहेबगंज के अधिवक्ता आक्रोशित हैं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/joint-action-of-ranchi-police-and-ncb-three-smugglers-arrested-with-ganja-worth-60-lakhs/">रांची

पुलिस व एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई,  60 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

इससे पहले हजारीबाग के वकील पर हुआ था हमला

बता दें कि इससे पहले शनिवार को स्टेट बार काउंसिल के सदस्य हेमंत शिकरवार के साथ हज़ारीबाग में मारपीट की घटना हुई थी. जिसमें वे घायल हुए हैं. पूरे प्रकरण के पीछे की मुख्य वजह भूमि से संबंधित विवाद बताया जा रहा है. इस घटना के बाद रविवार को काउंसिल ने यह निर्णय लिया था कि झारखंड के सभी अधिवक्ता 1 फरवरी को न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे और आगे काला रिबन पहनकर अपना विरोध जताएंगे. इसे भी पढ़ें –देश">https://lagatar.in/ranchi-at-number-four-among-100-smart-cities-of-the-country-jharkhand-still-number-1-in-the-category-of-states/">देश

के 100 स्मार्ट शहरों में रांची चौथे नंबर पर, राज्यों की श्रेणी में झारखंड अभी भी नंबर 1
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//