Search

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला, तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया, अग्निमित्रा पॉल भी ममता सरकार पर हमलावर हुईं

Kolkata : भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी का गाड़ी पर कल शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया. वह उस समय काली पूजा के लिए जा रही थी. भाजपा नेता ने एक्स पर यह जानकारी दी है. लॉकेट चटर्जी ने लिखा, आज बांसबेरिया में काली पूजा में शामिल होने जाते समय बांसबेरिया की तृणमूल नेता व उपाध्यक्ष शिल्पी चटर्जी के नेतृत्व में तृणमूल के बदमाशों ने उनकी कार पर हमला किया.                                                                                                              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

पूरे हुगली में तृणमूल माफिया स्थापित हो गया है

मैंने बार-बार कहा है कि पूरे हुगली में तृणमूल माफिया स्थापित हो गया है. इसलिए आज तृणमूल के गुंडों ने मुझे मां की पूजा में जाने से रोका. लॉकेट चटर्जी ने लिखा कि आज हर कोई आम मतदाताओं की स्थिति को समझता है, जहां कोई उम्मीदवार सुरक्षा नहीं है. लॉकेट चटर्जी ने मांग की कि हुगली में स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी माफिया को तुरंत गिरफ्तार किया जाये. ताकि मतदाता निडर होकर वोट डाल सकें.

बंगाल की जनता किसी को भी कभी भी सत्ता से हटा सकती है

पार्टी नेता अग्निमित्रा पॉल ने लॉकेट चटर्जी पर हमले को लेकर कहा, ममता बनर्जी क्या सोचती हैं? क्या वह हमारे नेताओं पर हमला कर, जनता को धमकाकर और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले डालकर चुनाव जीत सकती हैं? लिखा कि जब वामपंथी सत्ता में थे, वे सोचते थे कि पश्चिम बंगाल में उन्हें कोई सत्ता से हटा नहीं सकता लेकिन बंगाल की जनता किसी को भी कभी भी सत्ता से हटा सकती है.

ममता बनर्जी सरकार में टीएमसी आतंकवाद, माफिया, भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी है

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे सोची समझी और सुनियोजित साजिश करार दिया है. उन्होंतने ममता सरकार पर हल्ला बोला. कहा, यह देखकर बहुत दुख होता है कि ममता बनर्जी सरकार में टीएमसी आतंकवाद, माफिया, भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी है. बंगाल में कानून व्यवस्था हर दिन बिगड़ती जा रही है. पश्चिम बंगाल में भय का ऐसा माहौल बना हुआ है कि केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं तो फिर यहां मां माटी और मानुष कैसे सुरक्षित होंगे. यह आज हमने देखा है यह घटना भी संदेशखाली 2.0 से कम नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment