Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉक्टर पर हमला: IMA ने की आपात बैठक, कहा- ऐसे वातावरण में नहीं दे सकते सेवा

Ranchi: शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर हुए जानलेवा हमला को लेकर रांची के चिकित्सक आक्रोशित हैं. आईएमए भवन में चिकित्सकों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ प्रदीप सिंह ने कहा कि आए दिन चिकित्सकों के साथ राज्य में घटनाएं हो रही हैं. धनबाद, हजारीबाग, लोहरदगा, गढ़वा के बाद रांची में दिन के उजाले में चिकित्सक पर हमला हुआ है. गढ़वा की घटना को लेकर तीन दिन से चिकित्सक हड़ताल पर हैं. हड़ताल खत्म करवाने के बजाए हरिजन एक्ट लगाकर सिविल सर्जन, उपाधीक्षक और डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर को डराया धमकाया जा रहा है कि सभी को गिरफ्तार करवा दिया जाएगा. इसे पढ़ें- ATR">https://lagatar.in/old-things-atr-half-hearted-action-on-9-assurances-given-to-mlas/">ATR

में पुरानी ही बातें, विधायकों को मिले 9 आश्वासनों पर आधी-अधूरी कार्रवाई

संवेदना के बजाय चिकित्सकों को प्रताड़ित किया जा रहा

डॉ प्रदीप ने कहा कि चिकित्सकों के प्रति संवेदना की बजाय उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. आज की घटना में डॉ अंचल पर जानलेवा हमला किया गया है. उनकी गलती क्या थी ? ऐसे में सूबे के चिकित्सकों में आक्रोश है. ऐसे वातावरण में हम सभी चिकित्सक सेवा देने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई है, प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए हमला करने वाले को गिरफ्तार करे. इसे भी पढ़ें- नोवामुंडी">https://lagatar.in/ghatshila-sushil-sardar-a-youth-who-went-to-work-from-jhaprishol-to-hyderabad-is-missing/">नोवामुंडी

: 7 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने सेल के जेनरल ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही