Search

 
 
 

BCCL के जेनरल मैनेजर पर हमला मामले ने तूल पकड़ा, दोनों ओर से FiR

 
Dhanbad : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड [BCCL] के जेनरल मैनेजर [GM] एस. एस. दास पर जनता मजदूर संघ [बच्चा गुट] के एकलव्य सिंह के द्वारा हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है. दोनों तरफ से इस मामले में सुदामडीह थाना में FIR दर्ज करवाई गई है. ज्ञात हो कि 26 जुलाई को जनता मजदूर संघ [बच्चा गुट] के नेता, पूर्व उप महापौर और झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के सगे देवर एकलव्य सिंह ने एस. एस. दास पर वार्ता के दौरान बोतल और ग्लास से हमला किया था. पूर्वी झरिया के भौरा क्षेत्र कार्यालय के सभागार में महाप्रबंधक एस. एस. दास सहित BCCL के अन्य पदाधिकारियों और जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के नेता एकलव्य सिंह सहित दर्जनों यूनियन के नेताओ के बीच विस्थापन को लेकर वार्ता हो रही थी. उसी दौरान एकलव्य सिंह और जीएम में नोकझोंक हुई. वार्ता के दौरान जीएम ने उनके ऊपर एकलव्य सिंह द्वारा हमला करने का आरोप लगाते हुए सुदामडीह थाना में मामला दर्ज करवाया है. दूसरी ओर एकलव्य सिंह की ओर से संदीप पासवान ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए सभागार से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए FIR करवाई है. जीएम एस. एस. दास ने पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह, यूनियन के आर. के. पाठक, सुबोध कुमार, चन्दन महतो, शिव प्रकाश सिंह, मल्लुक सिंह, शत्रुघ्न सिंह सहित अन्य पर जान मारने की नीयत से हमला करने, गाली-गलौज करने, धमकी देने की लिखित शिकायत की है. दूसरे पक्ष की ओर से भौरा 12 नंबर निवासी संदीप पासवान ने लिखित शिकायत में कहा है कि एस एस दास ने वार्ता के दौरान जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए बाहर निकलने को कहा. इधर, सिंदरी DSP ने इस बारे में लगातार से कहा कि जांच चल रही है. उन्होंने इससे ज्यादा कहने से मना कर दिया. यह भी पढ़ें : बरवाअड्डा">https://lagatar.in/dhanbad-three-contenders-for-president-of-barwada-chamber-of-commerce-voting-on-july-31/">बरवाअड्डा

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के लिए तीन दावेदार, मतदान 31 जुलाई को [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही