Search

 
 
 

हाजीपुर में शराब माफिया को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी जख्मी

 
Hajipur :  बेलसर सहायक थाना क्षेत्र के करनेजी मुजिया गांव में शुक्रवार की रात शराब माफिया को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर शराब धंधेबाजों के गुर्गों ने हमला कर दिया. इस घटना में ओपी अध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने इस मामले में लगभग दो दर्जन महिला-पुरुष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार बेलसर ओपी की पुलिस पिछले तीन दिनों से करनेजी मुजिया गांव के शराब माफिया दिलीप कुमार सिंह को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था. इसे भी पढ़ें –  ट्रेनों">https://lagatar.in/now-cooked-food-will-be-available-in-trains-railways-is-going-to-start-again/">ट्रेनों

में अब मिलेगा पका हुआ खाना, रेलवे फिर शुरू करने जा रही सुविधा
शुक्रवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर पर है. इसकी सूचना मिलते ही बेलसर ओपी अध्यक्ष अशोक राय ने पुलिस टीम के साथ करनेजी मुजिया गांव में छापेमारी कर दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इसकी भनक लगते ही उसके गुर्गे व समर्थक वहां जुट गये और पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

हमला कर आरोपित को छुड़ा लिया

इस दौरान हमलावर दिलीप को पुलिस से छुड़ाने में सफल रहे. अचानक हुए हमले से ओपी अध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. इसकी सूचना पर गोरौल थाना की पुलिस के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ सदर एसडीपीओ वहां पहुंच गये. पुलिस ने लगभग दो दर्जन महिला व पुरुषों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. इस संबंध में सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि पुलिस ने शराब माफिया दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपित को छुड़ा लिया. कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आयी हैं. शराब माफिया व पुलिस टीम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें –  रजरप्पा">https://lagatar.in/ganga-maha-aarti-organized-on-the-banks-of-bhairavi-river-in-rajrappa/">रजरप्पा

में भैरवी नदी तट पर गंगा महाआरती का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही