Search

 
 
 

हिंदुओं पर हमले बंद होने चाहिएः महमूद असद मदनी

 
Kishanganj: लहरा चौक मैदान में रविवार को जमीयत की ओर से इजलास-ए-आम सम्मेलन का आयोजन हुआ. इस दौरान जमीयत से जुड़े बिहार और बंगाल के अलग-अलग जिलों से भारी संख्या में लोग पहुंचे. इस कार्यक्रम में संभल में हुई हिंसा और वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर उलेमाओं ने आक्रोश जताया. जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष महमूद असद मदनी ने अपने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिंदुओं पर हमला बंद होना चाहिए. कोई मुसलमान अगर गैर मुस्लिम के साथ गलत व्यवहार करे तो यह बहुत बड़ा अन्याय है. बांग्लादेश में जो घटनाएं हो रही हैं वो निंदनीय हैं. असद मदनी ने कहा कि यह इस्लाम का विरोध है. इस्लाम ऐसा नहीं सिखाता. मदनी ने कहा कि वे बांग्लादेश ही नहीं बल्कि सभी मुल्कों से यह अपील करेंगे कि अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करें और उनका सम्मान करें. उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए देश के सौहार्द को बिगाड़ने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है जो कि नहीं होना चाहिए. मदनी ने आगे कहा कि सरकार वक्फ कानून बनाकर मुसलमानों की संपत्ति को जब्त करना चाहती जिसे नहीं होने दिया जाएगा. कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद डॉ. जावेद आजाद, विधायक अंजार नईमी, विधायक सऊद आलम, इजहार अस्फी सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - शरद">https://lagatar.in/sharad-pawar-reached-solapur-maharashtra-expressed-doubt-on-evm-said-elections-should-be-conducted-through-ballot/">शरद

पवार महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचे, EVM पर संदेह जताया, कहा, बैलेट से चुनाव करवाये जायें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही