Ranchi : साइबर क्राइम के लिए साइबर ठग हर दिन नये-नये प्रयोग कर रहे हैं. अब तक आईएस,आईपीएस या अन्य नामचीन हस्तियों के नाम फेसबुक-व्हाट्सएप प्रोफ़ाइल बनाकर साइबर ठगी के मामले सामने आते रहे हैं. लेकिन अब साइबर ठगों ने सीधे देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का काम चालू कर दिया है.ऐसा ही एक मामला सामने आया है. हज़ारीबाग के बड़कागांव निवासी फेसबुक यूजर मंटु सोनी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम कुछ दिन पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट आया. राष्ट्रपति के नाम-फोटो लगे फेसबुक आईडी में के स्टोरी में लिखा गया कि जय हिंद कैसे हैं आप ? फेसबुक का प्रयोग बहुत कम करती हूं,अपना व्हाट्सएप नंबर दीजिए.
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम फेक फेसबुक प्रोफाइल बना साइबर ठगी का प्रयास, रांची पुलिस ने लिया संज्ञान
Last Updated: Dec 16, 2024 12:00 AM (IST)