Samastipur: समस्तीपुर में बदमाशों ने एक ठेकेदार के अपहरण का प्रयास किया. मामला बिथान थाना अंतर्गत जगमोहरा गांव का है. अपहरण में नाकाम होने पर बदमाशों ने ठेकेदार पर गोली चला दी, जिससे वो जख्मी हो गए. ठेकेदार की पहचान राजेश कुमार उर्फ गोहल सिंह (42) के रूप में हुई है. दरअसल अपहरण में विफल होने पर बदमाशों ने ठेकेदार पर तीन गोली चलाई. जिसमें से दो गोली पैर में लगी, जबकि एक गोली गाल को छूते हुए निकल गयी. वहीं जख्मी ठेकेदार को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी क्लीनिक ले जाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है.
समस्तीपुर जिले में ठेकेदार का अपहरण का प्रयास, विफल होने पर मारी गोली
Last Updated: Oct 24, 2024 12:00 AM (IST)