Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण में एटीएम लूटने का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribag : हजारीबाग के चौपारण थाना अंतर्गत चैथी मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की देर रात एटीएम लूटने का प्रयास किया. लेकिन अपराधी घटना को अंजाम नहीं दे पाए और वहां से फरार हो गए.   मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है कि घटना को अंजाम देने में किन अपराधियों का हाथ है. बताया जाता है कि अपराधी एक्सिस बैंक एटीएम को गैस सिलेंडर से काटने की कोशिश की.   अपराधियों ने पहले सीसीटीवी कैमरे के ऊपर स्प्रे कर दिया ताकि फुटेज नहीं आ पाए. उसके बाद विभिन्न औजारों के जरिए एटीएम काटने का प्रयास किया. जब अपराधी एटीएम लूटने में सफल नहीं हो पाए, तो वहां से फरार हो गए.   मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है .आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों को चिह्नित किया जा सके. घटना की सूचना मिलते ही बरही डीएसपी नाजीर अख्तर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गए.   डीएसपी ने बताया कि नगद राशि की चोरी नहीं हुई है. हालांकि इसकी पुष्टि बैंक के अधिकारी ही करेंगे. यह पहला मामला नहीं है कि अपराधियों ने एटीएम को निशाना बनाया. हाल के दिनों में सुरक्षा गार्ड हटाने के बाद घटना में बढ़ोतरी हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही