Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी एसडीओ को हाइवा से रौंदने का प्रयास, डीसी बोले- नहीं बचेंगे माफिया

Khunti : बालू माफियाओं ने खूंटी के एसडीओ अनिकेत सचान को रौंदने का प्रयास किया. इस घटना में वह बाल-बाल बच गए. वहीं हाइव लेकर चालक फरार हो गया. हालांकि हाइवा का नंबर ट्रेस कर लिया गया है. इस संबंध में कर्रा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस नंबर के आधार पर जांच-पड़ताल में जुट गई है. बता दें कि अवैध बालू खनन रोकने को लेकर जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है. इसी को लेकर रविवार की शाम एसडीओ अनिकेत सचान कार्रवाई के लिए कर्रा थाना क्षेत्र के लोधमा के पास पहुंचे हुए थे. जहां कर्रा की ओर से आ रहे हाइवा को रोकने का प्रयास किया गया. इस दौरान हाइवा के चालक ने उसे रोका तो नहीं, मगर एसडीओ की गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास करते हुए भाग निकला. इस संबंध में खूंटी डीसी शशि रंजन ने घटना को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि जिला में जो भी माइनिंग हो रही है. सभी नियमबद्ध तरीके से हो रही है. अवैध रूप से काम करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त गाड़ी की ट्रेसिंग कर ली गयी है. जल्द ही पुलिस बालू माफियाओं को गिरफ्तार करेगी. डीसी ने कहा कि प्रतिदिन पदाधिकारियों के द्वारा रात के समय में भी रेड किया जाता है, जो काफी जोखिम भरा काम है. लेकिन अवैध खनन को लेकर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. डीसी कहा कि अधिकारियों की माफियाओं के द्वारा रेकी करने की भी सूचना लगातार मिल रही है. जिन्हें चिन्हित किया का रहा है. इसके लिए सभी पेट्रोल पंप के सीसीटीवी को खंगालकर अपराधी तपके के लोगों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चतरावासियों">https://lagatar.in/good-news-for-chatra-residents-passenger-train-will-be-operational-after-75-years-of-independence/">चतरावासियों

के लिए खुशखबरी, आजादी के 75 वर्षों के बाद शुरू होगा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही