Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बागबेड़ा के रानीडीह में इंडिकैश एटीएम मशीन तोड़कर रुपए निकालने की कोशिश

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बागबेड़ा इलाके में चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. मंगलवार की रात बदमाशों ने एटीएम को निशाना बनाया. रानीडीह स्थित इंडीकैश एटीएम मशीन से रुपए निकलने की कोशिश की. चोरों ने इसके लिए एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन वे रुपए नहीं निकाल पाए. बुधवार की सुबह केयरटेकर विदेशी मुर्मू एटीएम मशीन सेंटर पहुंचे तो उसका शटर बंद था. उन्होंने शटर खोला तो देखा कि एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त है. एटीएम मशीन टाटा इंडिकैश बैंक का है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-woman-dies-suspiciously-in-manjhi-tola-husband-returns-the-next-day-after-neighbours-information/">आदित्यपुर:

मांझी टोला में महिला की संदिग्ध मौत, पड़ोसी की सूचना के बाद अगले दिन पति लौटा तब उतारा गया शव
उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी बैंक कर्मचारी को दी. इसके बाद बैंक कर्मचारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. वहां बागबेड़ा पुलिस दल बल के साथ पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. केयरटेकर विदेशी मुर्मू ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया. इस दौरान एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त किया गया, लेकिन रुपए निकालने में सफल नहीं हुए. आगे पुलिस ने जांच की बात कहते हुए इस संबंध में कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही