Search

आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट ने की सीढ़ी व गार्डवाल की रंगाई-पुताई

Kharsawan : आकर्षणी माता के पीठ पर चढ़ने के लिए बनाई गई सीढ़ी, गार्डवाल व चबूतरे की रंगाई-पुताई का कार्य जोरों पर चल रहा है. मां आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट की ओर से रंगाई-पुताई का कार्य किया जा रहा है. पूर्व में मां आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट द्वारा जन सहयोग से ही मां आकर्षणी के पीठ पर चढ़ने के लिए 242 सीढ़ी, सीढ़ी के किनारे गार्डवाल, पीठ परिसर में एक शौचालय व चबूतरे का निर्माण कराया गया था. इसे भी पढ़ें : हरे">https://lagatar.in/the-stock-market-closed-on-the-green-mark-sensex-rose-by-651-points-nifty-crossed-18-thousand/">हरे

निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 651 अंकों की तेजी, निफ्टी 18 हजार के पार
आकर्षणी माता की पीठ की रंगाई-पुताई के काम में ट्रस्ट के सचिव प्रभाकर मंडल, सपन मंडल, हेमंत मंडल, सुधांशु शेखर चौहान, लखन महतो, कंचन चौहान, केशव प्रधान, लक्ष्मण गांगुली आदि जुटे हुए है. रंगाई-पुताई के साथ-साथ क्षेत्र को स्वच्छ रखने, पौधारोपण करने आदि स्लोगन भी लिखे गए है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//