अतुल की पत्नी निकिता, उसकी मां और भाई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए लगायी है गुहार LagatarDesk : एआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बेंगलुरु पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं निकिता की मां निशा सिंघानिया और साला अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से अरेस्ट किया गया है. इसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं निकिता के चाचा सुशील सिंघानिया अभी भी फरार चल रहे हैं. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. इस बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट में निकिता सिंघानिया, निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया की तरफ से अंतरिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है. बता दें कि अतुल ने अपनी पत्नी निकिता और उनके परिवार वालों पर उत्पीड़न, जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हए आत्महत्या कर ली थी. https://twitter.com/AHindinews/status/1868137082675474783
अतुल सुभाष सुसाइड केस : पत्नी निकिता गुरुग्राम से गिरफ्तार, सास व साला प्रयागराज से अरेस्ट
Last Updated: Dec 15, 2024 12:00 AM (IST)