Search

 
 
 

दुस्साहस : स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आदेशपाल को किया लहूलुहान

 
  • बीच-बचाव को आए शिक्षक को भी पीटकर किया घायल
  • बदमाशों ने दी चेतावनी-मामला आगे बढ़ाया, तो स्कूल में लगा देंगे आग, कर देंगे बर्बाद
  • मनचलों को मिले कड़ी-से-कड़ी सजा : विधायक
Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बरकट्ठा में मनचले छात्राओं को छेड़ रहे थे. आदेशपाल चित्तरंजन प्रसाद यादव ने इसका विरोध किया तो बदमाशों को गुस्सा आ गया. बदमाशों ने पीटकर आदेशपाल चित्तरंजन प्रसाद यादव को लहूलुहान कर दिया. भुक्तभोगी ने शुक्रवार को इस संबंध में बरकट्ठा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. घटना शुक्रवार की सुबह करीब 9:20 बजे की है. आवेदन में बताया गया है कि धनजंय कुमार, गौतम कुमार गुप्ता, राहुल प्रसाद उर्फ नन्हकू समेत अन्य लड़के परिसर में घुसकर छात्राओं के साथ अभद्र भाषा और गलत आचरण कर छेड़छाड़ कर रहे थे. विरोध करने पर हाथ में पहने फाइटर एवं लोहे के रड से मनचलों ने आदेशपाल पर जानलेवा हमला कर दिया. इससे उनका सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गये. हल्ला सुन बीच-बचाव करने आए शिक्षक राजेंद्र कुमार के साथ भी मारपीट की गई. फिर मनचले बुलेट और अन्य वाहन पर सवार होकर भाग गए. भागते समय मनचलों नें धमकी दी कि मामले को आगे बढ़ाया तो विद्यालय में आग लगा देंगे एवं बर्बाद कर देंगे. आदेशपाल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में कर सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा : विधायक

मामले की जानकारी पाकर स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव एवं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली. साथ ही अस्पताल पहुंचकर पीड़ित आदेशपाल से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली. विधायक ने कहा कि घटना में संलिप्त दोषियों को पुलिस-प्रशासन कड़ी-से-कड़ी सजा दे. इसे भी पढ़ें : सहकारिता">https://lagatar.in/mithali-sharma-assistant-registrar-of-cooperative-department-arrested-for-taking-10000-bribe/">सहकारिता

विभाग की सहायक निबंधक मिताली शर्मा 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही