Search

 
 
 

अगस्त में त्यौहारों की भरमार, 13 दिन बैंक रहेंगे बंद, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट

 
LagatarDesk : जुलाई महीना खत्म होने में 8 दिन बचे हैं. इसके बाद अगस्त माह शुरू हो जायेगा. अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे कई बड़े त्यौहार होते हैं. ऐसे में अगर आपको भी बैंकों से जुड़े कामकाज करने हैं तो उससे पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट देख लें. ताकि आपको बैंक जाकर वापस लौटना ना पड़े. या फिर थोड़ी सी लापरवाही के कारण आपका जरूरी काम अधूरा रह जाये. (पढ़ें, पंकज">https://lagatar.in/pankaj-mishra-case-ed-is-interrogating-chandramohan-kashyap-former-commissioner-of-santal-parganas/">पंकज

मिश्रा मामला : ईडी संताल परगना के पूर्व आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप से कर रही पूछताछ)

अलग-अलग राज्यों के हिसाब से होती है छुट्टियां

आरबीआई की लिस्ट के अनुसार, अगस्त महीने में कुल 13 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे. हालांकि देशभर के बैंकों में यह छुट्टी एक साथ नहीं होगी. आरबीआई ने अलग-अलग राज्यों में त्यौहारों के हिसाब से यह लिस्ट तैयार की है. ताकि ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो. इसे भी पढ़ें : गांव">https://lagatar.in/there-is-darkness-in-the-village-farmers-are-disheartened-there-is-a-famine-in-the-state-how-will-the-development-of-the-state-happen/">गांव

में अंधेरा…किसान मायूस… प्रदेश में अकाल की स्थिति है राज्य का विकास कैसे होगा?

अगस्त में बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट

तारीख कारण दिन

1 अगस्त

द्रुपका शे-जी त्यौहार

सिक्किम में बैंक बंद (सोमवार)

7 अगस्त

साप्ताहिक छुट्टी

देशभर में बैंक बंद (रविवार)

8 अगस्त

 मुहर्रम

जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद (सोमवार)

9 अगस्त

मुहर्रम

अगरतल्ला, अहमदाबाद, अइज़ोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानुपर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद (मंगलवार)

11 अगस्त

रक्षाबंधन

देशभर में बैंक रहेंगे बंद (गुरुवार)

13 अगस्त

साप्ताहिक अवकाश

देशभर में बैंक बंद (दूसरा शनिवार)

14 अगस्त

साप्ताहिक अवकाश

देशभर में बैंक बंद (रविवार)

15 अगस्त

स्वतंत्रता दिवस

देशभर में बैंक बंद (सोमवार)

16 अगस्त

पारसी नववर्ष

मुंबई और नागपुर में बैंक बंद (मंगलवार)

18 अगस्त

जन्माष्टमी

पूरे देश में बैंक बंद (गुरुवार)

21 अगस्त

साप्ताहिक अवकाश

देशभर में बैंक बंद (रविवार)

28 अगस्त

साप्ताहिक अवकाश

देशभर में बैंक बंद (रविवार)

31 अगस्त

गणेश चतुर्थी

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद

इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-police-jamadars-son-turns-out-to-be-mastermind-of-vehicle-thief-gang-four-criminals-arrested-with-car/">बोकारो

: पुलिस जमादार का बेटा निकला वाहन चोर गिरोह का मास्टरमाइंड, गाड़ी के साथ चार अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही