Search

 
 
 

औरंगाबाद : प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहे बीजेपी नेता की सड़क हादसे में मौत, चार अन्य घायल

 
Bihar : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने अयोध्या जा रहे औरंगाबाद के बीजेपी नेता उमेश सिंह उर्फ रामा सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गयी. वहीं चार लोग बुरी तरह से घायल हो गये. घायलों में कुटुंबा निवासी उमेश सिंह, संतोष सिंह, गोवास निवासी विजय साहू और उनके पुत्र शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के गोवास विशुनपुर गांव निवासी उमेश सिंह अयोध्या जा रहे थे. तभी उत्तर प्रदेश के चंदौली से ऑटो पकड़कर वो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जा रहे थे. तभी उनकी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी को चंदौली जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही