Search

 
 
 

औरंगाबाद : बुजुर्ग को टक्कर मारकर भागने के दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच दोस्तों की मौत

 
  • बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद कार लेकर भाग रहे थे सभी दोस्त
  • तभी बेकाबू होकर कार ने खड़े हाइवा में मारी टक्कर
  • औरंगाबाद : सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत, सीएम ने जताया दुख
Aurangabad :  बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एनएच पर क्षत्रिय नगर के पास बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े हाइवा में टक्कर मार दी. इस हादसे में कार में सवार पांच दोस्तों की मौत हो गयी. सभी रोहतास जिले के डेहरी के रहनेवाले थे और कार से गया के वाटर पार्क घूमने जा रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. इधर घटना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया है. सीएम ने एक्स पर लिखा कि औरंगाबाद में एनएच पर सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु दुखद. मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है.

बुजुर्ग को टक्कर मारकर भागने के दौरान हुआ हादसा 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि डेहरी की कचौड़ी गली के निवासी सनी गुप्ता अपने दोस्तों के साथ कार से गया के वाटर पार्क घूमने जा रहे थे. तभी औरंगाबाद में एनएच पर क्षत्रिय नगर के पास कार ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी. इसके बाद सनी कार लेकर भागने लगा. तभी कार अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे खड़े हाइवा में घुस गयी. इस हादसे में तीन दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दो दोस्त घायल हो गये. आनन-फानन में दोनों को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने दोनों को वाराणसी के निजी अस्पताल में रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही