Search

 
 
 

औरंगाबाद पुलिस को मिली सफलता, इनामी अपराधी गुप्तेश्वर उर्फ बूढ़ा पासवान बेंगलुरु से गिरफ्तार

 
Aurangabad : औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इनामी अपराधी गुप्तेश्वर उर्फ बूढ़ा पासवान को पुलिस ने कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. वह बंगलुरु के एक निजी कंपनी में मजदूर का काम कर रहा था. गुप्तेश्वर पासवान मूल रूप से ओबरा थाना क्षेत्र के भरुब गांव का रहने वाला है. उसका नाम जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल है. उसके खिलाफ औरंगाबाद के दाउदनगर में दो, ओबरा में तीन, अरवल जिले के मेहंदिया में दो और झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज में एक मामला दर्ज है. जिसको लेकर पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस महानिरीक्षक गया ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

छापेमारी कर अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा

दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि इनामी अपराधी गुप्तेश्वर उर्फ बूढ़ा पासवान को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है. बताया कि एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक व थाना अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा, तकनीकी शाखा के सिपाही मुन्ना कुमार और विशाल कुमार भी शामिल थे. सभी ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी की और गुप्तेश्वर उर्फ बूढ़ा पासवान को गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही