Search

 
 
 

औरंगाबाद: तेज प्रताप यादव की बाइक एजेंसी में तोड़फोड़, मिली धमकी

 
Aurangabad: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों चर्चा में हैं. कुछ दिनों पहले होटल के कमरे को लेकर चर्चा में थे तो वहीं एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल तेज प्रताप यादव को फोन पर धमकी मिली है. तेज प्रताप यादव की औरंगाबाद में शहर के कामा बिगहा मोड़ के समीप बाइक की एजेंसी है. शोरूम में सोमवार को छह की संख्या में आये कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर दी. इस घटना में दो स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई. जैसे ही एजेंसी के कर्मी दौड़े तो सभी भाग गये, लेकिन उनकी एक बाइक छूट गई. पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है. हंगामा कर रहे लोगों की ओर से तेज प्रताप यादव को फोन पर धमकी दी गयी. मामले में कार्रवाई के लिए थाने में दो अलग-अलग आवेदन शोरूम के केयर टेकर अजय यादवेंदु की ओर से दी गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-322.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> केयर टेकर अजय यादवेंदु ने बताया कि तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने कांड संख्या 286/23 दर्ज कर लिया है. आज मंगलवार को फिर एक आवेदन वन पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री तेज प्रताप यादव के मोबाइल नंबर पर धमकी देने के मामले में दिया गया है. औरंगाबाद से दो अज्ञात नंबर से कॉल कर धमकी दी जा रही है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-road-jam-removed-after-three-hours-jharkhand-bandh-has-wide-impact-in-the-city/">आदित्यपुर

: तीन घंटे बाद सड़क जाम हटा, झारखंड बंद का शहर में व्यापक असर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही