Search

 
 
 

वनडे व टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम का ऐलान, मैथ्यू रेनशॉ पहली बार हुए शामिल

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. स्टार बैटर मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है. मैट रेनशॉ को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा, मिचेल स्टार्क की वनडे क्रिकेट में वापसी हुई है, जो पिछले साल नवंबर के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में खेलेंगे.
 

New Delhi : ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. स्टार बैटर मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है. मैट रेनशॉ को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा, मिचेल स्टार्क की वनडे क्रिकेट में वापसी हुई है, जो पिछले साल नवंबर के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में खेलेंगे.

 

टीम इंडिया इस महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां उसे तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है. पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे और पहले दो टी-20 मुकाबलों के लिए टीम ऐलान किया है.

 

मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम से बाहर करने की सबसे बड़ी वजह उनका खराब प्रदर्शन रहा है. उन्होंने अपनी पिछली 10 पारियों में सिर्फ 138 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 47 रन रहा है.

 

रेनशॉ को लिस्ट-ए क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से श्रीलंका के खिलाफ डार्विन में शतक जड़ा था. 50 ओवर फॉर्मेट में वे आमतौर पर नंबर 3 या 4 पर बल्लेबाजी करते हैं और नवंबर 2021 से उन्होंने 48.68 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल हैं.

 

रेनशॉ पहले भी 2022 में पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में चुने गए थे, लेकिन तब उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था. अब उनके पास भारत के खिलाफ पहली बार वनडे में खेलने का मौका है.

 

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क और एडम जैम्पा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही