Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में पांच विकेट से हराया, भारत तीनों फॉर्मेट में नंबर वन

Advertisement
Advertisement
Mohali : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की. शुक्रवार को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 277 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 49वें ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई है. भारतीय टीम ऐसी दूसरी टीम है, जिसने एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 का तमगा हासिल किया. इससे पहले साउथ अफ्रीका ही ऐसा कर पाई थी.

मोहाली के मैदान पर 27 साल बाद जीत मिली

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर 27 साल बाद जीत हासिल की है. इससे पहले इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारत की आखिरी जीत नवंबर 1996 में आई थी. तब उसने कंगारू टीम को पांच रन से पराजित किया था. रन चेज में भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 71, केएल राहुल ने नाबाद 58 और सूर्यकुमार यादव ने 50 रन बनाए. राहुल ने सीन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई.

शमी ने पांच विकेट हासिल किए

इससे पहल टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 276 रन बनाए थे. डेविड वॉर्नर ने 52 और जोश इंगलिस ने 45 रनों की पारी खेली. वहीं स्टीव स्मिथ ने 41 और लाबुशेन ने 39 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच विकेट हासिल किए. वहीं बुमराह, अश्विन और जडेजा को एक-एक विकेट मिला. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/car-of-people-going-to-visit-netarhat-in-ranchi-overturned-one-dead-three-serious/">रांची

से नेतरहाट घूमने जा रहे लोगों की कार कुड़ू में पलटी, एक की मौत, तीन गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही