Search

 
 
 

Australian Open: राफेल नडाल छठी बार फाइनल में पहुंचे, रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी से एक कदम दूर

 
New delhi : : स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. नडाल ने शुक्रवार को रॉड लेवर एरिना में पुरुष एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में इटली के माटेओ बेरेटिनी को 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से हरा दिया. स्पेनिश स्टार ने अपने टेनिस करियर में कुछ छठी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश किया है.इसके साथ ही नडाल ने 21 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बनने के अपने सपने को पूरा करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/appointment-of-4948-eligible-candidates-of-jharkhand-panchayat-secretary-in-midstream/">झारखंड

पंयायत सचिव के योग्य 4948 अभ्यर्थियों की नियुक्ति मझधार में

मुकाबला अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खेला

35 साल के नडाल ने सेमीफाइनल जैसा बड़ा मुकाबला अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खेला. उन्होंने अपने शानदार फोरहैंड और बैकहैंड के साथ पहला सेट 6-3 से जीत लिया. इसके बाद भी स्पैनियार्ड ने अपनी गति जारी रखी और उसने अपने इतालवी प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया. दूसरा सेट उन्होंने और भी धमाकेदार अंदाज में जीता.   [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही