Search

ऑस्‍ट्रेलियाई संसद महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं, सांसद लिडिया थोर्पे का आरोप, मेरा यौन उत्‍पीड़न हुआ, रो पड़ीं

Melbourne : ऑस्‍ट्रेलिया से एक सनसनीखेज खबर आयी है. खबर यह कि ऑस्‍ट्रेलियाई संसद महिलाओं के लिए कतई सुरक्षित नहीं है. एक महिला सांसद का आरोप है कि संसद के अंदर उनका यौन उत्‍पीड़न किया गया है. आज गुरुवार को निर्दलीय महिला सांसद लिडिया थोर्पे ने यह खुलासा किया. अपने साथ हुए यौन उत्‍पीड़न की जानकारी देते हुए लिडिया थोर्पे रोने लगी. लिडिया ने आरोप लगाया कि संसद में उनके खिलाफ अश्‍लील कॉमेंट किये जाते हैं, उन्‍हें घेरने की कोशिश की गयी, गलत तरीके से छुआ गया है. प्रभावशाली पुरुषों(सांसदों) ने उनके साथ बदतमीजी करते हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                                                    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

सांसद डेविड वान ने उनका यौन उत्‍पीडन किया

इससे पूर्व लिडिया ने आरोप लगाया था कि उनके साथी सांसद डेविड वान ने उनका यौन उत्‍पीडन किया. हालांकि बाद में उन्‍होंने संसद के प्रतिबंधों के डर से अपना बयान वापस ले लिया. गुरुवार को थोर्पे ने डेविड वान के खिलाफ अपने मुख्‍य आरोप दोहराये. हालांकि कंजरवेटिव लिबरल पार्टी के सांसद डेविड ने लिडिया थोर्पे के आरोपों का पूरी तरह से नकार दिया. कहा कि इस आरोप से वह बहुत दुखी हैं. लिबरल पार्टी ने वान को सस्‍पेंड कर दिया है.

गलत तरीके से संसद परिसर के अंदर छुआ गया

लिडिया थोर्पे के अनुसार वान इस संबंध में कानूनी सलाह ले रहे हैं. इसलिए उन्‍हें अपना मामला फिर से सामने रखना पड़ा. उन्‍होंने आरोप लगाया कि उनका कई बार पीछा किया . गलत तरीके से संसद परिसर के अंदर छुआ गया. थोर्पे का कहना था कि वह अपना कार्यालय छोड़ते हुए डरती थी. ऑफिस से बाहर‍ निकलते समय सावधानी से दरवाजा खोलती थी और देखती थी कि कोई है तो नहीं. कहा कि कई बार उन्‍हें दूसरों की मदद से संसद से निकलना पड़ा.

2021 में  भी संसद के अंदर सेक्‍स कांड का खुलासा हुआ था

दो साल पहले 2021 में ऑस्‍ट्रेलिया की राजनीति में बवाल मच गया था. उस समय संसद के अंदर सेक्‍स कांड का खुलासा हुआ था. उ उस समय ब्रिटनी हिगिंस ने आरोप लगाया था कि उनके साथी कंजरवेटिव स्‍टाफर ने कैबिनेट मिनिस्‍टर के कार्यालय में उनका रेप किया था. ब्रिटनी के अनुसार यह घटना मार्च 2019 में घटी थी. जांच के क्रम में यह खुलासा हुआ था कि यौन उत्‍पीड़न और परेशान करना ऑस्‍ट्रेलियाई संसद में सामान्‍य सी बात है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//