Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

परीक्षार्थियों को लेकर लौट रहा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, एक छात्र की मौत, आधा दर्जन घायल

Latehar : मंगलवार की शाम छिपादोहर (लातेहार) के संत मरियम स्कूल से कक्षा नौ की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र व छात्राओं से भरा एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस ऑटो में प्लस टू उच्च विद्यालय, सरईडीह के छात्र-छात्राएं सवार थे. दुर्घटना में एक छात्र सिकेश कुमार पिता पप्पू सिंह (टेड़ीयाही) की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गयी. घटना बेतला वन विभाग के नाका के पास घटी. इस दुर्घटना में टेंपो में सवार आधा दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई. थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. घायलों में नंदनी कुमारी, मिथलेश कुमार, गोलू कुमार, देवंती कुमारी, चंदन कुमार, तैयब अंसारी व मनीषा कुमारी गंभीर रूप से घायल है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रंजन की देखरेख में इलाज किया गया. मिथिलेश कुमार और नंदनी कुमारी की गंभीर हालत होने के कारण बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. जिला परिषद के सदस्य संतोषी शेखर, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, रविंद्र राम, बेतला पंचायत की मुखिया मंजू देवी, पूर्व मुखिया संजय सिंह व यूथ कांग्रेस के नेता हिमांशु गुप्ता मौके पर अस्पताल पहुंच कर चिकित्सकों से घायलों का कुशलक्षेमपूछा. इसे भी पढ़ें : विभावि">https://lagatar.in/officers-arrived-from-raj-bhavan-to-investigate-financial-irregularities-in-vibhavi-scrutinized-many-documents/">विभावि

में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए राजभवन से पहुंचे अधिकारी, कई दस्तावेजों को खंगाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही