Search

 
 
 

पलामू: ऑटो व बाइक में टक्कर, पुत्र की मौत, मां घायल

 
Medininagar: सतबरवा थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ के पास टेंपो और बाइक की टक्कर में पुत्र की मौत हो गयी, वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गयी. बताया जाता है कि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हबरुआ गांव निवासी द्वारिका पासवान की पत्नी गीता देवी उम्र 40 वर्ष और बेटा अमन कुमार उम्र 10 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा दोनो मां-बेटा को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां गीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसका इलाज अस्पताल में ही चल रहा है. इस घटना के बारे में घायल गीता देवी ने बताया कि उसका बेटा अमन सतबरवा थाना क्षेत्र के ग्राम लहलहे अपने रिश्तेदार के घर रह कर पढ़ाई करता था. वह अपने बेटे को रिश्तेदार के घर से लेकर अपने घर टेंपो से जा रही थी. इसी बीच रास्ते में दुबियाखाड़ के पास टेंपो की बाइक से टक्कर हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें - अमेठी">https://lagatar.in/amethi-four-members-of-a-dalit-family-murdered-mp-raises-questions-on-police-administration/">अमेठी

: दलित परिवार के चार लोगों की हत्या से हड़कंप, पिता ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर उठाये सवाल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही