Search

 
 
 

जामताड़ा में ऑटो बाइक की आमने सामने टक्कर, चार घायल, दो की हालत गंभीर

जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर-साहेबगंज हाईवे पर बरियारपुर के समीप बुधवार को ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
 

Jamtara : जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर-साहेबगंज हाईवे पर बरियारपुर के समीप बुधवार को ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार ऑटो रंगाबांध बुधुडीह में शादी समारोह के बाद जामताड़ा की ओर जा रहा था. उधर मोटरसाइकिल चालक अपने ससुराल मोहलबना से अपने घर सिलधवा लौट रहा था. इसी दौरान बरियारपुर के पास दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई.

 

घायलों में ऑटो सवार नोनी चित्रा निवासी रंजीत महरा (27 वर्ष), फूलकुमारी दास (35 वर्ष, निवासी सिवड़ी, जिला बीरभूम), आर्यन महरा (8 वर्ष, निवासी बराबनी, जिला बर्धमान) तथा मोटरसाइकिल चालक शिशुलाल हेम्ब्रम (34 वर्ष, निवासी सिलधवा) शामिल हैं.

 

घटना के बाद घायलों के स्थानीय लोगों और पोस्ता पंचायत के मुखिया वीरेंद्र प्रताप हेम्ब्रम और दीघारी पंचायत के मुखिया बबलू किस्कू के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया गया.

 

प्राथमिक उपचार के बाद शिशुलाल हेम्ब्रम और फूलकुमारी दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही