Search

 
 
 

गलफरबाड़ी में ऑटो- कार की टक्कर,  दो घायल

 
निरसा : गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सनी होटल के समीप 20 नवंबर की सुबह कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक छात्रा और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल छात्रा का नाम शीतल कुमारी तथा चालक का नाम मो. खुर्शीद है. गलफरबाड़ी मोड़ के समीप छात्रा का घर है. स्थानीय लोगों ने उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार मुगमा से कुमारधुबी की ओर तथा ऑटो कुमारधुबी की तरफ जा रहा था. उसी दरम्यान सनी होटल के समीप कार चालक नियंत्रण खो बैठा तथा ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही गलफरबाड़ी पुलिस पहुंची तथा दोनों वाहनों को जब्त कर जांच में जुट गई. यह भी पढ़ें : लुगु">https://lagatar.in/pocket-hit-in-lugu-buru-ghanta-bari-thrashed/">लुगु

बुरु घंटा बाड़ी में पॉकेट मार धराया, हुई धुनाई [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही