Search

रामगढ़: ट्रक के धक्के से ऑटो चालक व 3 बच्चों की मौत, स्कूल प्रबंधन पर केस

Ramgarh: गोला प्रखंड के दामोदर रेस्टोरेंट के समीप स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो को एलपी ट्रक ने टक्कर मार दिया. जिससे वाहन चालक के अलावा तीन बच्चों की मौत हो गई और तकरीबन आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए. जिसकी इलाज रामगढ़ के सदर अस्पताल में किया गया. घटना के बाद स्कूल प्रबंधक सहित स्कूल स्टाफ सभी फरार हैं और सभी का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है. वहीं घटना के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गोला ने गुडविल मिशन स्कूल प्रबंधक के खिलाफ गोला थाना में सरकारी आदेश की अवहेलना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/11-2.jpg">

class="size-full wp-image-998460 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/11-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/14.jpg">

class="size-full wp-image-998462 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/14.jpg"

alt="" width="600" height="400" />https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/12-1.jpg">

class="size-full wp-image-998461 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/12-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि सरकार ने 13 जनवरी तक सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था. इसके बाद भी यह स्कूल खुला रहा. अब सवाल यह उठता है कि जब स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया तो यह स्कूल कैसे खुला था. तब इसकी पड़ताल शुरू की. सबसे पहले स्कूल में कार्यरत नेमत रजा से संपर्क करने का प्रयास किया गया. नेमत स्कूल के सभी कार्य देखते हैं. लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था. उनसे बात नहीं हो सकी. उसके बाद दामोदर रेस्टोरेंट के बगल गांव तिरला, जहां स्कूल स्थापित है, वहां के ग्रामीणों से बात की गई. इस पर ग्रामीणों ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

यह घटना हृदयविदारक हैः राम विनय महतो

[caption id="attachment_998457" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/9-2.jpg">

class="size-full wp-image-998457" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/9-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राम विनय महतो[/caption] यहां के निवासी राम विनय महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि घटना हृदयविदारक है. आदेश को सभी स्कूलों को मनाना चाहिए. आज अगर यह विद्यालय बंद रहता तो शायद यह घटना नहीं घटती. सिर्फ इस विद्यालय की बात नहीं है बल्कि गोला में ऐसे कई प्राइवेट विद्यालय हैं जो आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं. सबसे अहम सवाल यह भी है कि जब सरकार ने विद्यालय बंद का आदेश निकाला है तो उसको मॉनिटरिंग करने वाला रहना चाहिए, लेकिन यहां की शिक्षा विभाग सोई हुई रहती है. अगर शिक्षा विभाग भी बंद के दौरान खुली स्कूलों की जांच करती तो शायद यह घटना नहीं घटती.

स्कूल बंद रहता तो यह घटना नहीं घटतीः संतोष कुमार

[caption id="attachment_998459" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/8-3.jpg">

class="size-full wp-image-998459" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/8-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> संतोष कुमार चौधरी[/caption] गोला चोकाद निवासी संतोष कुमार चौधरी, जेएलकेएम के केंद्रीय महामंत्री कहते हैं कि सरकारी घोषणा के बाद भी कई स्कूल अपने आप को श्रेष्ठ साबित करने के लिए खोल कर रखते हैं, ताकि पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक समझे कि यह स्कूल बढ़िया है. उनकी सोच रहती है कि आने वाले नए सेशन में बच्चों का एडमिशन ज्यादा से ज्यादा उनके स्कूल में हो. इसलिए स्कूल खुला रखते हैं. यह हाल लगभग सभी प्राइवेट स्कूलों का रहता है. जिसके कारण इस तरह की घटनाएं घट जाती हैं. अगर सरकार के आदेश को मानते हुए यह विद्यालय बंद रहता तो शायद यह घटना नहीं घटती. इसे भी पढ़ें – CM">https://lagatar.in/cm-house-is-now-an-election-issue-delhi-police-stopped-aap-leaders-they-sat-on-dharna-bjp-released-the-inside-video/">CM

हाउस अब चुनावी मुद्दा, दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं को रोका, धरने पर बैठे, भाजपा ने अंदर का वीडियो जारी किया

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp