Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर: राजेपुर में ऑटो चालक की चाकू गोदकर हत्या

 
Muzaffarpur: बदमाशों ने एक ऑटो चालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी. घटना सोमवार देर रात को राजेपुर ओपी थाना क्षेत्र के कथौलिया गांव में हुई. जहां देर रात आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने सो रहे टेंपो चालक संदीप कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी. जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना राजेपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही राजेपुर थाना अध्यक्ष राधेश्याम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे व जांच में जुट गये. पुलिस ने  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पिता ने बताया कि सोमवार की देर रात संदीप शहर से ऑटो चलाने के बाद घर पहुंचा था. तभी अचानक आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी. राजेपुर थाना ओपी अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में देर रात कुछ अपराधियों के द्वारा एक टेंपो चालक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-burst-such-a-diwali-bomb-that-bjps-gogo-scheme-was-completely-destroyed-congress/">हेमंत

सरकार ने ऐसा दीपावली बम फोड़ा कि भाजपा की गोगो योजना चारों खाने हुई चित्त : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही