Search

जमशेदपुर: सीएनजी नहीं मिलने पर आटो चालकों ने मानगो में किया बवाल

Jamshedpur : जमशेदपुर में सीएनजी से चलने वाले आटो चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर आटो चालकों ने बुधवार को मानगो के एनएच-33 पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर जमकर बवाल काटा. सीएनजी की समस्या उनके लिये विकराल होती जा रही है, लेकिन समाधान होता नहीं दिख रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-action-will-also-be-taken-against-those-who-rent-shop-in-sairat-market/">जमशेदपुर

: सैरात बाजार में दुकान किराए पर देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

रात 2 बजे से पेट्रोल पंप पर लगे थे कतार में

आटो चालकों का कहना है कि वह यहां मंगलवार की रात 2 बजे से सीएनजी प्राप्त करने के लिए लाइन लगाए हुए थे लेकिन सीएनजी मिलने में काफी परेशानी हो रही है. सीएनजी समय पर नहीं मिलने की वजह से उनकी आटो चल नहीं पा रही है. ऑर्डर पर बच्चों को लेकर स्कूल जाना था. वह समय से नहीं पहुंच पाए. इससे उनके ऑर्डर पूरे नहीं हो पाए. वे 12 घंटे तक सीएनजी गैस के इंतजार में खड़े रहते हैं. आटो नहीं चलने से उनके समक्ष भुखमरी की समस्या पैदा हो गई है. किस्त नहीं जमा कर पा रहे हैं. फाइनेंसर ऑटो खींचने की धमकी दे रहे हैं.

परिवहन सचिव को समस्या से कराएंगे अवगत

आटो चालकों का कहना है कि अगर सीएनजी मिलने की समस्या हल नहीं हुई तो वे लोग डीटीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे. एक चालक सुरेश सिंह ने बताया कि वह अपनी समस्या से परिवहन सचिव को भी अवगत कराएंगे. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-a-bank-has-a-population-of-41-thousand-not-even-an-atm-customers-upset/">गुड़ाबांदा

: एक बैंक के भरोसे है 41 हजार की आबादी, एटीएम भी नहीं, ग्राहक परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//