Search

 
 
 

बोकारो थर्मल के पास स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 11 बच्चे घायल

 
Bermo : स्कूली बच्चों को लेकर बोकारो थर्मल से कंजकिरो गांव जा रहा ऑटो मंगलवार की दोपहर पलट गया. दुर्घटना में 11 बच्चे व दो अन्य लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज बोकारो थर्मल के अस्पताल में कराया गया. जबकि गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे ऑटो से अपने घर कंजकिरो जा रहे थे. सीसीएल गोविंदपुर कॉलोनी के समीप मुख्य सड़क पर एक बाइक सवार को बचाने में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रूपेन्द्र कुमार राणा पुलिस जवानों के साथ पहुंचे और बच्चों को अस्पताल ले गए. वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ऑटो एवं बाइक को जब्त कर थाना ले गई. घायल बच्चे नावाडीह प्रखंड के कंजकिरो व काछो पंचायत के रहने वाले हैं. घायल ऑटो चालक करू रजक ने बताया कि ऑटो में कुल 16 बच्चे सवार थे. 11 बच्चे संत पॉल मॉर्डन स्कूल के,  दो कर्मल स्कूल के और तीन बच्चे इंडियन स्कूल ऑफ लार्निग के थे.

ये बच्चे हुए घायल 

घायलों में हर्ष राज तुरी 6 वर्ष, खुशी कुमारी 6 वर्ष, वंशिका कुमारी 12 वर्ष, निखिल कुमार 12 वर्ष, प्रतीक पटेल 5 वर्ष, कुशल अग्रवाल 8 वर्ष, राहुल महतो 11 वर्ष, खुशबू कुमारी 8 वर्ष, सूचित कुमार 10 वर्ष, प्रमोद अग्रवाल 9 वर्ष, बंटी कुमार 11 वर्ष शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-murdered-with-sharp-weapon-in-mahuda-dead-body-thrown-in-field/">धनबाद

: महुदा में युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या, शव खेत में फेंका 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही