Search

रांची के तुपुदाना में ऑटो मिस्त्री की धारदार हथियार से हत्या, शव बरामद

 Ranchi :  तुपुदाना में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. उसकी धारदार हथियार से हत्या किये जाने की जानकारी सामने आयी है. घटना तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रांची-खूंटी रोड स्थित एंसरेली चौक के पास की है.    मंगलवार की रात अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या कर दिये जाने की खबर है. मृतक की पहचान ऑटो गैरेज में मेकैनिक का काम करने वाले बिहारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है मामले की छानबीन में जुट गयी है.

 जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बिहारी की बेरहमी से हत्या की  है.  उसके चेहरे पर गंभीर जख्म के निशान हैं .बिहारी रांची-खूंटी रोड में सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर ऑटो मिस्त्री का काम पिछले 10 वर्ष से करता आ रहा था. यहां दिनभर ऑटो एवं अन्य गाड़ियों की मरम्मत का काम करता था.

 आज सुबह बरामद हुआ शव

 आज बुधवार की सुबह उसका शव झोपड़ी के पीछे से बरामद हुआ है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुपुदाना ओपी को दी. बताया जा रहा है कि बिहारी आसपास के होटल में खाना खाता था. उसे शराब और गांजा पीने की भी लत थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//