Search

 
 
 

सोनारी में बछड़े लदा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, 2 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे गये

Jamshedpur News: घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक ऑटो (संख्या JH 05 BR 6995) में बछड़े को लादकर काफी तेजी से जा रहा था. इसी दौरान डोबो पुल के पास चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया. इस हादसे में ऑटो सवार दोनों युवकों को हल्की चोटें आईं.
 
मवेशी तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में बछड़ा ले जा रहे एक तेज रफ्तार ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई स्थानीय निवासी संतोष वर्मा के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गयी है.


डोबो पुल के पास अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक ऑटो (संख्या JH 05 BR 6995) में बछड़े को लादकर काफी तेजी से जा रहा था. इसी दौरान डोबो पुल के पास चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया. इस हादसे में ऑटो सवार दोनों युवकों को हल्की चोटें आईं.


अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो सहित बछड़े को जब्त कर थाने ले आई. वहीं घायल दोनों युवकों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित अंसार नगर (डेम डूबी) निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद साईद अफरीदी और 21 वर्षीय मोहम्मद सादिम के रूप में हुई है.


कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गये जेल

थाने लाकर की गयी पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद दोनों को अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही