Search

 
 
 

रांची से चोरी हुआ ऑटो बक्सर से बरामद, तीन गिरफ्तार

 
Ranchi : अरगोड़ा थाना की पुलिस ने चोरी के ऑटो को बिहार के बक्सर के नवाबाजार थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया. साथ ही दो चोर और ऑटो खरीदने वाले को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों में अरविंद यादव और शंकर यादव शामिल हैं. वहीं खरीदार जितेंद्र यादव उर्फ जितेंद्र सिंह है. इनके पास से चोरी के ऑटो को बरामद किया गया है. डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि सात जनवरी को राकेश शर्मा ने थाने में ऑटो चोरी होने का मामला दर्ज कराया था. जांच में जुटी पुलिस को टेक्निकल सेल और खबरीलाल से जानकारी मिली कि चोरी का ऑटो बिहार के बक्सर में है. पुलिस तुरंत बक्सर गई और लोकल पुलिस की मदद से चोरी के ऑटो को बरामद कर लिया. वहीं चोरी के आरोपियों और ऑटो खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/minister-alamgir-alams-ps-and-assistant-jahangir-arrested-by-ed/">मंत्री

आलमगीर आलम के पीएस और सहायक जहांगीर को ईडी ने किया गिरफ्तार, दूसरे दिन भी छापेमारी जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही